Friday, 31 May 2019

A poetry full of love | gazal | ae husna meri |

शीन सी पेशानी तेरी क़ाफ़ सी नाक है
ए हुस्ना मेरी तेरा अंदाज बेबाक है

सिरहाने लेट के उसके सोचा करता हूं
ये चमकती सी झील है या उसकी आंख है

दाग़दार न हो जाए इसलिए साथ चलता हूं
औरत का दामन है थोड़ी कोई मज़ाक है

उसका अंगड़ाइयां लेना और मेरा देखते रहना
उसकी बदन मानो पेड़ की लचकती शाख है।

अनस आलम
https://anasafroz.blogspot.com/2019/05/tehzeeb-poetry-gazal-mehboob-se-baaten.html?m=1

Tehzeeb poetry | gazal mehboob se baaten Karti hui |


Gazal hamesha se ek khoobsurat ehsaas ka zariya rahi hai english zabaan me isi poetry bhe kehte hain ham ise tehzeeb se bhe jod sakte hain, vo thezeeb jo ise kabhi sikhani nahin padti ye khud b khud tehzeeb k raste apnati hai | tehzeeb poetry |

Thursday, 30 May 2019

A poetry by love of heart | love poetry | gazal | maine Cigarette jalai vo yaad aane laga |

उसके वापस आने का यकीन जाने लगा,
मैनें सिगरेट जलाई, वो याद आने लगा

बागों में तितलियां थीं तितलियों में कई रंग,
फिर मुझे उसका दुपट्टा याद आने लगा

कितना मासूम था उसका हर एक आंसू,
मेरे दामन पे गिरा तो दाग़ मिटाने लगा

इस ख़ाली कमरे से पूछो मैं कैसा था,
वो तो तुम आगई मैं हसने गाने लगा

महफिलों से मेरा कोई वास्ता था ही नहीं,
उसकी सोहबत में आके मैं भी शेर सुनाने लगा

अनस आलम।


Tuesday, 28 May 2019

Chehre ho subha zulfon ko shaam | gazal |

चेहरे को सुबह जुल्फों को शाम बना कर देखते हैं,
घूंघट को अदब आंखो को जाम बना कर देखते हैं

सफर की शुरुआत और मंज़िल की तलाश में हूं,
तेरे होठों को आगाज़ सांसों को अंजाम बना कर देखते हैं

दुनिया के तमाम पेशों को आज ठुकरा कर,
जुल्फों को संवारना एक काम बना कर देखते हैं

दर्द, रुसवाई, सितम, चाहत, जुदाई, सब छोड़ कर,
तेरी आंखो पर कोई कलाम बना कर देखते हैं।

अनस आलम।

Ziya sahab ko arbi sikha di | kissa |

पडोसी ज़िया साहब हाथों में बड़ी बड़ी, सामान से भरी, थालियां लिए जा रहे थे। आज चाँद रात है, जैसे ही हमारे सामने से गुज़रे, हमने कह दिया, ज़िया साहब,   रमज़ान मुबारक !
झट से रुके, पास बुलाया और बेहद सख़्त लहजे में बोले : आप तो पढ़े लिखे लगते हैं! हमने भी सर झुका कर जवाब दिया: जी कुछ तो पढाई की है।
ज़िया साहब भी तुनक कर कहने लगे-- देखिये रमादान होता है सही लफ्ज़, रमज़ान नहीं, अरबी का लफ्ज़ है अरबी की तरह बोला जाना चाहिए। समझे के  नहीं?
हमारी ग़लती थी सर झुका के मान ली और अदब से कहा -- आप सही कह रहे हैं "धिया साहब"!

वो फ़ौरन चौंके, कहने लगे "अरे ये धिया कौन है".
मैंने कहा "आप हैं"  वो बोले अरे भाई मैं ज़िया हूँ।
मैंने कहा जब रमज़ान -- रमादान हो गया तो फिर ज़िया भी तो धिया हो जाएगा। ये ज़िया भी तो अरबी लफ्ज़ है। ज़ोआद का तलफ़्फ़ुज़ ख़ाली रमादान तक क्यूँ महदूद हो
ख़ैर बात ख़त्म हुई, ज़िया साहब जाने लगे तो हमने पीछे से टोक दिया...."कल इफ्तारी में बकोड़े बनवायेगा तो हमें भी भेज दीजियेगा"
फ़ौरन फरफरा के पलटे--ये बकोड़े क्या चीज़ है।
हमने कहा अरबी में "पे" तो होता नहीं, इसलिए पकोड़े भी बकोड़े हुये, पेप्सी भी बेप्सी हुयी।
एक दम तैश में आ गए....तुम पागल हो गए हो।
हमने कहा...पागल नहीं बागल कहिये.
ग़ुस्सा उनका सातवें आसमान पर चला गया, कहने लगे अभी चप्पल उतार कर मारूंगा।
मैंने कहा चप्पल नहीं शब्बल कहिये, अरबी में "च" नहीं होता। उनका ग़ुस्सा और बढ़ गया कहने लगे 'अबे गधे बाज़ आ जा'।
मैंने कहा बाज़ तो मैं आ जाऊँगा लेकिन गधा नहीं "जधा" कहिये। अरबी में "ग" भी नहीं होता।

अब उनके जलाल की कोई थाह नहीं थी, कहने लगे "आख़िर अरबी में होता क्या है"
कम हम भी नहीं हैं...ज़बान हमारी भी फिसल जाती है। बस कह दिया "आप जैसे शूतिया".

वैसे आप सबको रमज़ान की आमद की तमाम मुबारकबाद, इस बार कोशिश करें रोज़ा नफ़्स का हो, सिर्फ पेट का नहीं।

#उर्दू_को_जीने_दो

Monday, 27 May 2019

Ishq me neelam ho jao | gazal |

मेरे होठों पर एक कांपता सवाल सा रह गया, 
मेरी बाहों में तू, ये खयाल सिर्फ खयाल सा रह गया 

वो हमे मिटा कर सोचते हैं खत्म हमारा वजूद, 
हम तो रुखसत हो गए हमारा इश्क़ मिसाल सा रह गया

ज़माना सर्द हवाएं बन कर तुझे छूना चाहता था, 
 मैं ताउम्र तेरी बदन पर शाल सा रेह गया 

 हर रात  ख्वाबों में जी भर कर जिया तुझे लेकिन, 
लबों पर कुछ ख्वाहिश - ए - वीसाल सा रह गया 

मेरी मोहब्बत पाक़ीज़ा है इसमें कोई शक नहीं लेकिन, 
उस रात तुम्हें न छूने का मलाल सा रह गया 

ज़माना क्या जाने तू मुझसे लिपट कर रोई थी,
लोगों ने सिर्फ ये देखा कमीज़ पर कुछ बाल सा रह गया 

सब ने  देखा के तुमने भरी महफिल में मुझसे हाथ  छुड़ाए, 
मैंने देखा तेरे चेहरे पर ज़ाहिर दिल का हाल सा रह गया 

अनस आलम