Saturday, 29 June 2019

Shayari 2019 | is shaam ka aana bhe | gazal 2019

इस शाम का आना भी आना क्या है,
बता आज इनकार का बहाना क्या है

आइए बैठिए मोहब्बत से बात करते हैं,
ये बात बात पर लहू बहाना क्या है

ज़मीन सींचते मर गया एक किसान,
अब ख़ुदग़र्ज़ बारिश का आना क्या है

मेरे ख़ून को मिट्टी से मिला फिर देख,
मालूम होगा तुझे वतन का दीवाना क्या है

बस उसका चेहरा देखकर खामोश रहता हूं,
ख़ाक में मिला दूं ये जा ज़माना क्या है

चाहूं तो घोल दूं बगावत अशआरों में लेकिन,
गुलिस्तां में नफरत की बू उड़ाना क्या है

मैं काग़ज़ पर इन्कलाब लिख कर चला जाऊंगा,
उसके बाद ज़ोर ए कलम बताना क्या है

इस क़त्लेआम को कोइ और नाम देदो,
अब बीच में राम को लाना क्या है

अनस आलम

Thursday, 27 June 2019

Shayari 2019 | apni zulfon ko | gazal 2019

अपनी ज़ूल्फों को यूं बेखायाल करती है
कुछ इस तरह से वो हवा का इस्तेमाल करती है

अब उसके तार्रुफ में मैं तुमसे क्या कहूं
एक लड़की जो मेरी अम्मी का खयाल करती है

ये कमरा घर में ख़ुशबू का जरिया बना रहता है
जब बिखेर कर वो ठीक अपने बाल करती है

मीर ओ ग़ालिब तक समझ न पाए इस बाला को
गालों को हाथों से कभी बोसो से लाल करती है

Anas alam



Wednesday, 26 June 2019

Shayari 2019 | jism me mar rha | gazal 2019

जिस्म में मर रहा था जो ज़मीर निकाल लाया हूं
पैरों में बंधी थी एक जंजीर निकाल लाया हूं

उसके हाथों में खंजर था खयालों में बगावत कि बू
मेयान में मेरे भी थी एक शामशीर निकाल लाया हूं

किसी ने मुझसे जब पूछा तेरे पास है ही क्या 
काग़ज़ के मलबे में दफ्न कुछ तहरीर निकाल लाया हूं

 खुद को बहुत समझाया मगर हर बार नाकाम रहा
अलमारी को टटोल कर एक तस्वीर निकाल लाया हूं

ज़ख्मी कर पूरी शिद्दत से मैं नहीं रोकूंगा आज
देख मैं कमान के सारे तीर निकाल लाया हूं

अनस आलम

Tuesday, 25 June 2019

Shayari 2019 | beghar | gazal 2019

Beghar se puch ghar bar kise kehte hain
Fakat aaine se puch kirdar kise kehte hain

Dard o sitam k qisse bahut sune honge
Kabhi aangan se puch dewaar kise kehte hain

Har kisi ko nahi hasil quvat mujhe samjhne ki
Bs sukhnwar janta hai kalamkar kise khte hain

Nikle ho bazar me hadason ki kitaab kharedne
jante nahin ho kya akhabar kise kehte hain

Aap khuda wale hon ya ishq wale hon
Aap jante honge ehmiyat e dedar kise kehte hain

Anas alan m

बेघर से पूछ घर बार किसे कहते हैं,
फकत आइने से पूछ किरदार किसे कहते हैं

दर्द ओ सितम के क़िस्से बहुत सूने होंगे,
कभी आंगन से पूछी दीवार किसे कहते हैं

हर किसी हो नहीं हासिल कूवत मुझे समझने की,
सूखंवर जानता है कलमकार किसे कहते हैं

निकले हो बाज़ार में हादसों कि किताब खरीदने,
जानते नहीं हो क्या अख़बार किसे कहते हैं

आप खुदा वाले हों या इश्क़ वाले हों,
आप जानते होंगे एहमियत ए दीदार किसे कहते हैं

अनस आलम ।


Monday, 24 June 2019

Shayari 2019 | एक बच्चा | ek baccha | ग़ज़ल 2019

Ek baccha chumta ik shajar accha laga
Shayad use parindon ka ghar accha laga

Zindagi guzari khubsurat raston ki talash me
Mujhe meri kabr tak ka safar accha laga

Bhatakta tha tez Awara hawaon ki tarah
Apnon k saath baitha to ghar accha laga

Zindagi ki ehmiyat maut ne samjhai hai
Mujhe Logon me marne ka darr accha laga

Anas alam .

एक बच्चा चूमता इक शजर अच्छा लगा
शायद उसे परिंदों का घर अच्छा लगा

ज़िन्दगी गुज़ारी खूबसूरत रास्तों की तलाश में
मुझे मेरी कब्र तक का सफर अच्छा लगा

भटकता था तेज आवारा हवाओं कि तरह
अपनों के साथ बैठा तो घर अच्छा लगा

ज़िन्दगी की एहमियत मौत ने समझाई
मुझे लोगों में मरने का डर अच्छा लगा

अनस आलम

Sunday, 23 June 2019

Shayari 2019 | yaad hai na | gazal 2019

Yaad hai na
Mere haathon me vo guldasta
Tere ghar tak jane wala rasta
Tera musse anjane me wabasta
Ye sab mujhse puchte hain k tu kahan hain

Yaad hai na
Tera ghanto tak mujhme ho jana mashgool
Tere haath se mera haath chhu jana jise kehti the tu bhool
Meri kitabon me dabe vo gulaab k phool
Ye yaaden musse puchti hain k tu kahan hai

Yaad hai na
Tera khidki se youn jhaankna
Apne haatho se teri badan ki silwato ko napna
Mera tujhe phli Bar chhune pe tera vo kanpna
Ye zindagi k kuch pehlu hamesha sawal karte hain k tu kahan hai

Yaad hai na
Teri Kushbo dava the aur mai koi bechain mrz
Jaise main namaazi aur tu koi namaaz-e-farz
Jaise tri bahen shrafat aur mai koi badnam karz
Aise hi kuch qisse puchte hain musse k kahan hai tu

Yaad hai na
Un haseen raaton me teri badan ka meri badan se vo pak wasta
Meri ungaliyon ka safar, teri peshani se paanzeb tak ka rasta
Us kagaz par likhi mohabbat k bantware ki dastaan
Aksar ye khayal musse puchte hain kahan hai tu
Yaad hai na
Yaad hai na

याद है ना,
मेरे हाथों में वो गुलदस्ता,
तेरे घर तक जाने वाला रास्ता,
तेरा मुझसे अनजाने में वाबस्ता,
ये सब मुझसे पूछते हैं के कहां है तू,

याद है ना,
तेरा घंटो तक मुझमें हो जाना मशगूल,
तेरे हाथ से मेरा हाथ छू जाना जिसे तू कहती थी भूल, 
किताबों में दबे वो गुलाब के,
ये यादें मुझसे पूछती हैं के कहां है तू,

याद है ना,
तेरा खिड़की से यूं झांकना,
अपने हाथो से तेरी बदन कि सिलवटों को मेरा नापना,
मेरा पहली बार तुझे छूने पर तेरा वो कांपना,
ये ज़िन्दगी के कुछ पहलू हमेशा सवाल करते हैं कहां है तू,

याद है ना,
तेरी खुशबू दावा थी और मैं कोई बेचैन मर्ज़,
जैसे मैं नमाज़ी और तू कोई नमाज़े फ़र्ज़,
जैसे तेरी बाहें शराफत और मैं कोई बदनाम कर्ज़,
ऐसे ही कुछ किस्से पूछते हैं मुझसे के कहां है तू,

याद है ना,
उन हसीन रातों में मेरी बदन का तेरी बदन से वो पाक वास्ता,
मेरी उंगलियों का सफर, तेरी पेशानी से पांज़ेब तक का रास्ता,
उस कागज़ पर लिखी मोहब्बत के बंटवारे की दास्तां,
अक्सर  ये खयाल मुझसे पूछते हैं के कहां है तू,
याद है ना।                                           ~अनस आलम
याद है ना

Friday, 21 June 2019

Shayari 2019 | Maan | maaai | ammi | mom | gazal 2019

Meri bewajah ki khwahishon ka khyaal karti  hai
Main der se ghar lautun to sawaal karti hai

ek farishte ka Saaya mujhpar hamesha maujood hota hai
Meri hifazat apni duaaon me filhaal karti hai

maidaan tak khud chhodne aati hai mujhe maa meri
ghar se akele door jaun to ishaal karti hai

meri tasveer ko apane kalaje se lagae rakhti hai
Vo mere lautne ka intezaar har saal krti hai

Zindagi ki thokaron se girte girte sambhalta hoon
 meri maa ki duaen aksar kamaal karti hai

Anas alam

मेरी बेवजह की ख्वाहिशो का ख़याल करती है
मैं देर से घर लौटू तो सवाल करती है

एक फरिश्ते का साया मुझपर हमेशा मौजूद होता है
मेरी हिफाज़त अपनी दुवाओं में फिलहाल करती है

मैदान तक खुद छोड़ने आती है मुझे मेरी मां
घर से अकेले दूर जाऊ तो इस्हाल करती‌ है

मेरी तस्वीर को अपने कलेजे से लगाए रखती है
वो मेरे लौटने का इंतज़ार हर साल करती है

ज़िन्दगी की ठोकरों से गिरते गिरते संभालता हूं
मेरी मां की दुआएं अक्सर कमाल करती हैं

अनस आलम